फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brics: अब ब्रिक्स के सहारे दुनिया में अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश में चीन, भारत के बाद ब्राजील ने जताया विरोध

Sat, 29 Jul 2023 06:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने कहा है कि ब्रिक्स में शामिल होने को लेकर कुछ नियम बनने चाहिए, ताकि औपचारिक विस्तार से पहले ऐसा कुछ ना हो। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पीछे चीन की असल मंशा यह है कि ब्रिक्स का ऐसा विस्तार किया जाए कि वह अमेरिका और यूरोपीय संघ के मुकाबले मजबूत दिखाई दे।
विज्ञापन
ब्रिक्स, BRICS - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की नजर अब ब्रिक्स संगठन पर भी है। इसके जरिये दुनिया में अपना दबदबा बढ़ाना चाहता है। वह तेजी से इसका विस्तार करने के बारे में सोच रहा है। वहीं, संगठन के दूसरे सदस्य भारत और ब्राजील विस्तार के खिलाफ हैं।

अमेरिका और यूरोपीय संघ के मुकाबले मजबूत

विज्ञापन

भारत ने कहा है कि ब्रिक्स में शामिल होने को लेकर कुछ नियम बनने चाहिए, ताकि औपचारिक विस्तार से पहले ऐसा कुछ ना हो। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पीछे चीन की असल मंशा यह है कि ब्रिक्स का ऐसा विस्तार किया जाए कि वह अमेरिका और यूरोपीय संघ के मुकाबले मजबूत दिखाई दे। चीन की इच्छा है कि इसमें इंडोनेशिया और सऊदी अरब को भी शामिल कर लिया जाए। दुनियाभर में करीब एक दर्जन देश ऐसे हैं, जो इस संगठन का हिस्सा बनना चाहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स की बैठक होने वाली है। इस बीच चीन ने दूसरे देशों को संगठन में शामिल करने की सिफारिशें की हैं। 

भारत के विरोध के बाद बना ड्राफ्ट
दो भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, संगठन के विस्तार पर भारत के विरोध जताने के बाद एक ड्राफ्ट बनाया गया है। इसमें संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने से जुड़े नियम बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें