राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में चीन की जनसंख्या 2021 के मुकाबले 850,000 कम हो गई। 2021 में यह जनसंख्या 1.4118 बिलियन थी।
1961 के बाद पहली बार चीन की जनसंख्या में गिरावट आई है। जनसंख्या में यह कमी जन्म दर के गिरने के कारण आई और जनसांख्यिकीय संकट 2022 में और गहरा गया। यह जानकारी देश के सांख्यिकी कार्यालय ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में चीन की जनसंख्या 2021 के मुकाबले 850,000 कम हो गई। 2021 में यह जनसंख्या 1.4118 बिलियन थी। यहां पिछले साल लगभग 9.56 मिलियन नवजात शिशुओं का पंजीकरण हुआ जो 2021 में 10.62 मिलियन से कम है। वहीं जन्म दर भी तेजी से घटी है, यह 2022 में प्रति 1,000 लोगों पर 6.77 जन्म रही, जो 2021 में 7.52 थी। राष्ट्रव्यापी मृत्यु दर पिछले साल प्रति 1,000 लोगों पर 7.37 रही।
जनसंख्या का लिंगानुपात 104.69 रहा
देश में पुरुष जनसंख्या 722.06 मिलियन तो महिला जनसंख्या 689.69 मिलियन रही। यहां कुल जनसंख्या का लिंगानुपात 104.69 रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 16 और 59 के बीच कामकाजी उम्र की आबादी 875.56 मिलियन रही। यह राष्ट्रीय जनसंख्या का 62 प्रतिशत है। वहीं 60 या उससे अधिक आयु की जनसंख्या 280.04 मिलियन तक पहुंच गई।
विज्ञापन
ग्रामीण आबादी में 7.31 मिलियन की गिरावट
एनबीएस की मानें तो देश में लगभग 209.78 मिलियन 65 या उससे अधिक आयु के हैं। यह कुल आबादी का 14.9 प्रतिशत है। शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 920.71 मिलियन लोगों के साथ चीन तेजी से शहरीकृत हो गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी निवासियों की संख्या घटकर 7.31 मिलियन की गिरावट के साथ 491.04 मिलियन हो गई।
चीन में आखिरी बार 1961 में जनसंख्या गिरावट
आखिरी बार चीन ने 1961 में जनसंख्या में गिरावट की सूचना दी थी। चीन की चिंता केवल घटती जनसंख्या नहीं है, बल्कि तेजी से उम्र बढ़ने वाली आबादी भी है। चीन हर दशक में एक राष्ट्रव्यापी जनसंख्या जनगणना करता है, नवीनतम जनगणना 2020 में की गई।