फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलवां झड़प के बाद चीन ने विश्वास खोया: जयशंकर

Wed, 13 Jan 2021 03:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि  बीते साल पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हुई झड़प के बाद चीन से भारत का भरोसा उठा है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका से भारत के संबंध बेहतर हुए हैं। वाशिंगटन में नए प्रशासन के तहत इसमें और विस्तार होने की संभावना है।

विज्ञापन


जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में चीन से जारी तनातनी पर कहा, पिछले साल बिना किसी स्पष्ट कारण के चीन सीमा के एक हिस्से पर बड़ी सेना के साथ पहुंचा। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जब हमने उन्हें आते देखा तो जाहिर तौर पर हम भी आगे बढ़े।

इससे एलएसी पर कई जगहों पर संघर्ष हुआ। 45 साल बाद आप वास्तव में सीमा पर रक्तपात कर चुके थे। इसका जनमत और राजनीतिक रूप से काफी असर हुआ। चीन ने भरोसा खोया और दोनों देशों के संबंध खराब हुए।
विज्ञापन


 जयशंकर ने कहा, बीते कुछ वर्षों में अमेरिका और भारत के रिश्ते उभार पर हैं और बाइडन प्रशासन में भी इनमें विस्तार जारी रहेगा। जयशंकर ने कहा, मैं जब आज की चुनौतियों को देखता हूं तो अमेरिका हमारे अहम भागीदारों में रहने वाला है। मुझे विश्वास है कि हम इन संबंधों को और बेहतर बनाएंगे। संरचनात्मक रूप अमेरिका के साथ रिश्ते बेहद ध्वनिमय हैं।
विज्ञापन


विदेशमंत्री ने कहा कि अगर बाइडन प्रशासन की ओर से मुक्त व्यापार को लेकर हमें कोई न्योता मिलता है तो हम इसका सकारात्मक जवाब देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें