फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम विवाद पर बोले गृहमंत्री राजनाथ- चीन ने पहचान ली भारत की असली ताकत

Sun, 15 Oct 2017 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि चीन के साथ डोकलाम का मुद्दा भारत की ताकत की वजह से सुलझा। लखनऊ में भारतीय लोधी महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चीन ने भारत की असली ताकत को पहचान लिया है।
विज्ञापन

  Our issues with China have been resolved. China understood the strength of India: HM Rajnath Singh in Lucknow pic.twitter.com/zId98FuFqA — ANI UP (@ANINewsUP) October 15, 2017

 
गृहमंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान हमारी तरफ आतंकवादी भेजने की कोशिश करता है। हम हर बार 5-10 को खत्म करने में सफल होते हैं। अब भारत कमजोर नहीं रहा।


राजनाथ ने कहा कि हिंदुस्तान में पहला प्रधानमंत्री है जिसने यह फैसला किया है कि बड़े-बड़े बैंकों के दरवाजे पर दस्तक देने का अधिकार टाटा, बिड़ला और अंबानी को नहीं होना चाहिए बल्कि हिंदुस्तान के गरीबों को भी होना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 तक देश से गरीबी हटाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


पढ़ें- राहुल ने बताया मोदी का प्लान, कहा- 2028 में चांद पर देंगे घर और 2030 में चांद को धरती पर ले आएंगे    

बता दें कि राजनाथ दो दिन के अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर हैं। शनिवार को गुजरात दौरे के दौरान गृहमंत्री ने भारत के खिलाफ हिंसात्मक गतिविधियां चलाने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए था कि विश्व की कोई ताकत सरकार को कश्मीर मसले का हल करने से नहीं रोक सकती।

उन्होंने कहा था कि एनडीए सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट दे रखी है और कश्मीर में सीमा पार से होने वाली फायरिंग का माकूल जवाब दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

78 दिनों तक आमने-सामने थे सैनिक

बता दें कि डोकलाम मुद्दे पर दोनों देशों के सैनिक 78 दिनों तक आमने-सामने थे। भारत ने डोकलाम पर चीन के सामने आपत्ति दर्ज की जिसके बाद यह मामला शांत हुआ।जबरदस्त कूटनीतिक तनातनी के बाद दोनों देश सिक्किम सेक्टर के विवादित दोकलम क्षेत्र से अपनी-अपनी सेनाओं को एक साथ हटाने पर सहमत हुए थे।

इसे चीन पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा गया। दरअसल भारत जहां लगातार विवादित क्षेत्र से सेना हटाने के बाद कूटनीतिक बातचीत के जरिए विवाद का हल निकालने पर जोर दे रहा था, वहीं चीन की ओर से भारत को लगातार युद्घ की धमकियां मिल रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें