पटाखों की दुकान में आग (सांकेतिक)
- फोटो : पीटीआई
चीन के हुबेई राज्य में आज एक पटाखों की दुकान में आग की घटना सामने आई है। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई, सरकारी मीडिया ने बताया कि यह देश में लूनर नए साल के जश्न के दौरान हुआ दूसरा धमाका है।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आपातकाल में मदद करने वालों ने आज दोपहर को केंद्रीय हुबेई राज्य के जियांगयांग शहर में पटाखों की दुकान में लगी आग बुझाई। रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच करने वाले अब धमाके की वजह का पता लगा रहे हैं, लेकिन ज़्यादा जानकारी अभी नहीं मिली है।
चीन में लूनर नए साल में पटाखे का खास महत्व है। लेकिन इनके इस्तेमाल से कई हादसे भी हुए हैं। रविवार को, पूर्वी जिआंग्सू राज्य में एक पटाखों की दुकान में हुए एक और हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा था कि एक निवासी ने दुकान के पास पटाखे जलाए थे। आपतकालीन प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार, केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बयान में खतरों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान पटाखे अभी भी सबसे बड़ा खतरा हैं।