फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने लद्दाख से अरुणाचल सीमा तक किया निर्माण, भारत ने भी बढ़ाई सैन्य ताकत

Thu, 11 Jun 2020 06:28 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
India China Soldiers Meet - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद का हल अभी तक नहीं निकला है और दोनों तरफ की सेनाओं में बातचीत का दौर अभी भी जारी है। लेकिन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों तरफ से लगातार सेना की टुकड़ियों में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन


भारत और चीन के बीच जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक में 4,050 किलोमीटर की लंबी सीमा है, जिन्हें तीन सेक्टर्स में बांटा गया है। पिछले कुछ सालों से सीमा को लेकर दोनों पक्षों में कई बार हालात बिगड़े हैं। चीन की तरफ से पूरे एलएसी पर लगातार सेना और हथियारों में बढ़ोतरी की जा रही है।

वहीं अब इसे देखते हुए भारत ने भी अपने लड़ाकू सैन्य दल को हिमाचल, सिक्किम, लद्दाख, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश की सीमाओं की तरफ भेजना शुरू कर दिया है। चीन की तरफ से किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति से निपटने के लिए भारत ने भी अपने संख्याबल में इजाफा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


चीन ने पिछले कुछ सालों में भारत से सटे सीमाई इलाकों में निर्माण कार्य को बढ़ाया है और लद्दाख, सिक्किम से लेकर हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई इलाकों में भी अपनी चौकियों और हथियारों से भरी गाड़ियों की संख्या में इजाफा किया है।

हालांकि चीन की स्थिति पर नजर रखते हुए भारत ने भी लगातार इन इलाकों में सड़क निर्माण से लेकर महत्वपूर्ण सैन्य हवाई अड्डों का निर्माण किया है और सैनिकों के साथ हथियारों के बेड़े को भी बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें