फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत संग परमाणु क्षेत्र में सहयोग कर सकता है चीन

Sat, 23 Jul 2016 03:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
india-china
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच परमाणु आपूर्ति समूह (एनएसजी) मुद्दे पर बढ़ते तनाव के बीच चीन ने भारत के साथ परमाणु क्षेत्र में सहयोग की बात की है। चीन के स्टेट काउंसिल रिसर्च ऑफिस के वरिष्ठ शोधकर्ता चेन वेनलिंग का कहना है कि परमाणु क्षेत्र उन क्षेत्रों में से एक है जिसमें चीन भारत का सहयोग कर सकता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक चर्चा के दौरान वेनलिंग ने भारत आने वाले चीनी नागरिकों के लंबी अवधि के वीजा की भी पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

वेनलिंग ने कहा कि दोनों देश विनिर्माण, परमाणु ऊर्जा, बुलेट ट्रेन, पर्यटन, शिक्षा, कृषि और सेवा उद्योग जैसे क्षेत्र में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने चीन का परमाणु क्षेत्र में अहम खिलाड़ी बताते हुए कहा कि चीनी ऊर्जा कंपनियां अमेरिकी बाजार में निवेश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें