फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: चीन से दिल्ली पहुंचे 3600 से ज्यादा ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, अब तक की सबसे बड़ी खेप

Sun, 16 May 2021 10:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को चीन से सबसे बड़ी खेप दिल्ली पहुंची। बोइंग 747 विमान से बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंंसंट्रेटर्स आए। इससे पहले इतनी बड़ी खेप भारत नहीं आई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन से रविवार दोपहर एक 3600 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खेप भारत पहुंची। यह देश में अब तक आई कंसंट्रेटर्स की सबसे बड़ी खेप है। एक साथ इतनी संख्या में कंसंट्रेटर्स अब तक देश में नहीं आए हैं। इनसे कोरोना मरीजों के उपचार में मदद मिलेगी, क्योंकि ऑक्सीजन की कमी के कारण आए दिन मौतें हो रही हैं।  

विज्ञापन


100 टन है वजन
एक साथ दिल्ली लाए गए 3600 कंसंट्रेटर्स का कुल वजन 100 टन से ज्यादा है। चीन के हांगझोऊ एयरपोर्ट से चीन का बोइंग 747 इन्हें लेकर आया। यह जंबो चार्टर विमान दोपहर बाद दिल्ली में उतरा। कंसंट्रेटर्स की यह खेप बेल्लोर लॉजिस्टिक्स ने बुलवाई है। इस आयात आर्डर को जल्दी पूरा करने में चीन के दूतावासों से भी मदद ली गई। 

बता दें, दिल्ली एनसीआर समेत समूचा देश भीषण कोरोना लहर से जूझ रहा है। महामारी के कारण देश में कंसंट्रेटर्स व अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की मांग बढ़ गई है। रोजाना तीन लाख से अधिक मरीज मिलने के कारण ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में चीन समेत कई देशों से ये उपकरण आयात किए जा रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में चीन से ऐसी कुछ और खेप भारत आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें