फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन और भारत के बीच फिर भड़की हक की लड़ाई, भारतीय सीमा में 6 किमी अंदर तक घुसे चीनी सैनिक

Mon, 09 Apr 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरुण प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों की घुसपैठ से तनाव का माहौल पैदा हो गया है। असफिला क्षेत्र में चीन के दावे से गतिरोध और भी बढ़ गया है। रिपोर्टस के मुताबिक चीनी सैनिक लद्दाख के पैंगोंग झील के पास भारत की सीमा में 6 किलोमीटर तक अंदर घुस आए। 

विज्ञापन


इस मामले की पूरी जानकारी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने गृह मंत्रालय को दी है। मार्च 2018 में सबसे ज्यादा 20 बार घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी पैंगोंग झील के पास चीन ने 28 फरवरी, 7 मार्च और 12 मार्च को घुसपैठ की। तिब्बत सीमा पुलिस ने इस घुसपैठ पर कड़ा विरोध जताया। चीनी सैनिक 6 किलोमीटर तक अंदर घुस आए थे। 

आपको बता दें कि पैंगोंग में अगस्त 2017 में चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना पर पत्थरबाजी की थी। इन सैनिकों ने ITBP से उलझने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय जवानों ने चीन की कोशिशों को नाकाम कर दिया था। 
विज्ञापन

    
गौरतलब है कि 8 अप्रैल को चीन ने भारतीय सेना द्वारा अरुणाचल प्रदेश के असफिला क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर आपत्ति जताई थी और इस क्षेत्र पर अपना हक जताया था। चीन ने कहा था कि भारत द्वारा इस क्षेत्र में की जा रही पेट्रोलिंग अतिक्रमण है। यह क्षेत्र चीन का हिस्सा है। हालांकि भारतीय सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया था। भारत ने कहा था कि असफिला अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी क्षेत्र का हिस्सा है, और हम यहां लगातार पेट्रोलिंग करते आ रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें