ताइवान के आसपास बढ़ती सैन्य गतिविधियां
गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में चीन की सेना ने ताइवान के आसपास कई सैन्य अभ्यास (मिलिट्री ड्रिल) किए हैं। खासकर तब, जब ताइवान में किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय नेता की यात्रा होती है। चीन कहता है कि ये अभ्यास ताइवान को लेकर उसकी दृढ़ता दिखाने के लिए हैं। वहीं ताइवान ने इन कदमों को उकसाने वाला और खतरनाक बताया है। इस बात को लेकर अमेरिका और अन्य देशों ने भी चिंता जताई है अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने चीन से ताइवान पर सैन्य दबाव कम करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें:- वेनेजुएला: सेना ने उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में दी मान्यता; जनता से की ये अपील
युद्ध की आशंका?
वहीं अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन 2027 तक ताइवान पर युद्ध जीतने की तैयारी कर रहा है। यह साल चीन की सेना (पीएलए) की एक बड़ी वर्षगांठ से जुड़ा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर चीन अपने तट से 1500 से 2000 नॉटिकल मील दूर तक हमला करने की योजना पर भी विचार कर सकता है।
समुद्र में टकराव की घटनाएं
उधर, हाल ही में चीनी और ताइवानी कोस्ट गार्ड जहाजों के बीच भी आमने-सामने की स्थिति बनी। ताइवान के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर नजर रखते हुए जहाज चलाए और लहरें बनाकर व दिशा बदलकर चीनी जहाजों को रोकने की कोशिश की गई।
अन्य वीडियो