फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन पर भी दिखने लगा भारत के नोटबंदी का असर, कारोबारियों ने रद्द किए ऑर्डर

Thu, 17 Nov 2016 05:09 AM IST
राजीव कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में की गई नोटबंदी का असर पड़ोसी मुल्क चीन पर भी दिखने लगा है। चीन के जिन शहरों में मुख्य रूप से भारतीय जरूरतों के मुताबिक सामान का निर्माण किया जाता है, वहां के उत्पादन में गिरावट आई है। चीन के उत्पादकों ने इस मामले में अपने भारतीय ग्राहकों को ई-मेल के जरिए सूचित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं चीन से सामान लाकर कारोबार करने वाले भारतीय कारोबारी अब चीन जाने से कतराने लगे हैं। उनका कहना है कि भारतीय कारोबारियों की तरफ से ऑर्डर रद्द करने की वजह से चीन में भारतीय कारोबारियों व उनके एजेंट के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

खेती में इस्तेमाल होने वाले स्प्रे पंप का चीन से आयात करने वाले कारोबारी नितिन अग्रवाल ने बताया कि वह चीन के ताइझू से स्प्रे पंप का आयात करते हैं। दो दिन पहले उन्हें चीन के निर्माताओं ने ई-मेल के जरिए सूचित किया कि ताइझू से निकलने वाले सारे कंटेनर भरे हुए हैं और उनकी आवाजाही नहीं हो रही है। इस वजह से उन्होंने अपना उत्पादन फिलहाल बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट करते हैं ऑर्डर बुकिंग में मदद

अग्रवाल ने बताया कि चीन में ताइझू, गंजाउ, यूयू जैसे कई स्थानों पर मुख्य रूप से भारत में इस्तेमाल होने वाले सामान की बिक्री की जाती है। इन शहरों में काफी संख्या में भारतीय एजेंट भी रहते हैं जो भारत से आने वाले कारोबारियों को ऑर्डर बुक करने में मदद करते हैं। 

अगले 6 माह तक कम ही रहेगा आयात
चीन से कई प्रकार के सामान लाकर भारत में बिक्री करने वाले कारोबारी योगेश पोपली ने बताया कि नोटबंदी के फैसले के बाद कारोबारियों ने चीन से होने वाले आयात के लिए दिए गए ऑर्डरों को रद्द किया है।

उसके बाद से गंजाउ व यूयू जैसे चीनी शहरों में भारतीय एजेंटों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान हालात में उनके जैसे कई कारोबारी चीन जाने से हिचकिचा रहे हैं। फिलहाल की स्थिति को देखते हुए आगामी छह माह तक चीन से होने वाले आयात में गिरावट ही आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें