वहीं भारत-तिब्बती सीमा पुलिस बल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के दो हेलीकाप्टर 27 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे लद्दाख के बुर्तसे और ट्रैक जंक्शन पोस्ट के आसपास दिखे। दोनों चीनी हेलीकाप्टर एमआई-17 की तरह दिख रहे थे। लद्दाख के बुर्तसे और ट्रैक जंक्शन पोस्ट ट्रिग हाईट और डेपसांग इलाके में पड़ता है।
बता दें कि जून 2017 में चीनी सैनिकों ने दोकलम में घुसपैठ की थी। इसे लेकर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया। इस दौरान 73 दिनों तक दोनों देशों के बीच टकराव जैसी स्थिति बनी रही लेकिन भारत के कूटनीतिक प्रयासों के चलते चीन को पीछे हटना पड़ा था।