फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवसः जब अमर उजाला का डिजिटल न्यूजरूम हुआ बच्चों के हवाले

Wed, 15 Nov 2017 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सर... बताइए आपका पत्रकारिता में आना कैसे हुआ, क्या आप शुरू से ही पत्रकार बनना चाहते थे? जब आप घर से ऑफिस के लिए निकलते हैं तो घरवालों के मन में किसी तरह का डर या असुरक्षा की भावना रहती है...? किसी घटना को कवरेज करते या लिखते समय आपको कैसे कैसे जोखिम का सामना करना पड़ता है...?
विज्ञापन
मंगलवार को अमर उजाला के डिजिटल न्यूज रूम के पत्रकारों को अचानक ऐसे ही सवालों से रूबरू होना पड़ा। बाल दिवस के अवसर पर अमर उजाला डॉटकॉम के अभिनव अभियान 'सुरक्षित बचपन' के तहत नोएडा के सेक्टर 56 स्थित सरला देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के दर्जनों स्टूडेंट्स ने डॉटकॉम के ऑफिस का दौरा किया।

नेहरू के लिखे खतों को पढ़ते बच्चे---
  हाथों में माइक थामे स्टूडेंट्स ने जब डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से दनदनाते हुए सवाल किए तो हर कोई उनकी समझ और समसामयिक विषयों के प्रति उनकी वृहद्ध जानकारी का कायल हो गया। 
विज्ञापन
चौ‌थी, पांचवी, सातवीं और नौवी कक्षा के दो दर्जन के करीब स्टूडेंट्स मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर अमर उजाला के डिजिटल न्यूज रूम पहुंचे। उनके साथ शिक्षिकाएं श्रीमति छिब्बर, वंदना और नीलम भी मौजूद रहीं।
  बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी देतीं डीएवी स्कूल की टीचर्स--
Trending Videos
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ने जानीं न्यूज रूम की बारीकियां

इस दौरान अमर उजाला की ओर से बच्चों को न्यूज रूम की बारीकियों और पत्रकारिता की चुनौतियों से तो रूबरू कराया ही गया उनके लिए स्पेशल सेशन भी आयोजित किए गए। जिसमें टीचर्स की ओर से बच्चों को गुड टच बैड टच और प्राइमरी सेक्स एजुकेशन के बारे में जानकारी दी गई। अमर उजाला की ओर से टीचर्स को इस बात की शपथ भी दिलवाई गई कि वे बच्चों को सुरक्षित बचपन देंगे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया। जिनमें गायन, भजन, कविता पाठ, टीवी पर बुलेटिन पढ़कर दिखाना और पत्रकारों से इंटरव्यू करना शामिल रहा। पत्रकारों के साथ बातचीत के सेशन में कई छात्र और छात्राओं का आत्मविश्वास गजब का रहा, पत्रकारों के सामने सवाल पूछने में वह जरा भी नहीं हिचके। खुलकर देश दुनिया से जुड़े तमाम मुद्दों पर सवाल पूछे और अपनी राय भी रखी।

इस दौरान पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के अपनी पुत्री इंदिरा गांधी को लिखे खतों को भी स्टूडेंट्स ने पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर शर्मिष्ठा और अपूर्व ने 'अमर उजाला टीवी' का बाल दिवस पर स्पेशल लाइव बुलेटिन भी पढ़ा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने अमर उजाला डॉटकॉम के पूरे दफ्तर में घूमकर विभिन्न विभागों की जानकारी ली। अमर उजाला डॉटकॉम के पत्रकारों से डिजिटल मीडिया पर चर्चा करते बच्चे--
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें