आंध्र प्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां काकीनाडा में एक शख्स ने अपने दो मासूम बच्चों की दर्दनाक जान ले ली। काकीनाडा के डीएसपी देवराज पाटिल ने बताया कि काकीनाडा जिले के थोटा सुब्बाराव नगर में भूदेवी अपार्टमेंट में एक दुखद घटना घटी। वनपल्ली चंद्र किशोर नाम के एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों के हाथ-पैर बांधे, उन्हें पानी से भरी बाल्टियों में डुबोया और मार डाला। बाद में उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही आगे की जानकारी सामने आएगी।