फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम के मुख्यमंत्री-राज्यपाल से मिले भारतीय सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

सार

Assam: भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सैन्य व नागरिक प्रशासन के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण, शांति और विकास को लेकर साझा प्रयासों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिलेभारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से शिष्टाचार मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान तिवारी के साथ जीओसी 101 एरिया लेफ्टिनेंट जनरल संजय मलिक (एसएम) और मेजर जनरल आरडी शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने गुवाहाटी में बताया कि इन मुलाकातों में सैन्य और नागरिक प्रशासन के बीच सहयोग बढ़ाने के महत्व पर चर्चा हुई, ताकि असम में शांति और विकास की नींव को और मजबूत किया जा सके। बातचीत में पूर्व सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं, नागरिक प्रशासन के साथ तालमेल बढ़ाने और राज्य में शांति एवं समृद्धि बनाए रखने के लिए साझा प्रयासों पर जोर दिया गया। 

ये भी पढ़ें: MEA: सीधी हवाई सेवाओं को बहाल करने की प्रक्रिया तेज करेंगे भारत-चीन, मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा के लिए सेना की अटूट प्रतिबद्धता और राज्य में विकास और कल्याणकारी पहलों में उसकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह मुलाकातें भारतीय सेना के उस संकल्प को दर्शाती हैं, जिसमें वह राज्य प्रशासन के साथ मिलकर आपसी विश्वास और सहयोग के माध्यम से जनहित के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य कर रही है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें