फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम मुलाकात: सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात, जरूरी मुद्दों पर हुई बातचीत

Mon, 02 May 2022 01:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनरल मनोज पांडे ने पूर्व सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे की जगह ली है। वह कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं, जो सेना प्रमुख का पद संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
जनरल मनोज पांडे-राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनियुक्त थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दोनों के बीच आगामी रणनीति को लेकर अहम बातचीत हुई। गौरतलब है कि जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को ही थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। नियुक्ति के बाद यह उनकी रक्षा मंत्री के साथ पहली मुलाकात है। 

विज्ञापन


जनरल मनोज पांडे ने पूर्व सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे की जगह ली है। वह कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं, जो सेना प्रमुख का पद संभाल रहे हैं। थल सेना अध्यक्ष बनने के बाद जनरल मनोज पांडे ने कहा था कि मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मुझे थल सेना के नेतृत्व का दायित्व सौंपा जा रहा है जिसे मैं पूरी विनम्रता से स्वीकार करता हूं। भारतीय सेना का एक गौरवशाली इतिहास रहा है जिसने देश की सुरक्षा और अखंडता को कायम रखने के कार्य में बखूबी काम किया है। उन्होंने कहा था, भू-राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है और हमारे सामने कई चुनौतियां हैं, भारतीय सेना का कर्तव्य है कि वह सभी सहयोगी सेवाओं के साथ समन्वय में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहे। मेरा प्रयास रहेगा कि मेरे पूर्ववर्तियों के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें