वायुसेना प्रमुख ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक के फैसले को साहसिक बताते हुए सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा, वायुसेना ने सफलतापूर्वक एलओसी के पार जाकर अपने टारगेट को निशाना बनाया। पाकिस्तानी वायुसेना ने 30 घंटे बाद प्रतिक्रिया दी, लेकिन भारतीय वायुसेना ने सुनिश्चित किया कि वह किसी टारगेट को निशाना नहीं बना सके।वह जल्दबाजी में थे और पाकिस्तानी जनता को दिखाने के लिए यह सब किया।