फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे सीएम शिवराज ने कहा, माता-पिता से कहना- चिंता न करें, मामा सारी चीजें पहुंचाएंगे

Tue, 31 Mar 2020 11:55 AM IST
श्रीधर मिश्रा नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : shivraj singh chouhan Twitter
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश भर की राज्य सरकारें सख्त हो गई हैं। 21 दिनों के लॉकडाउन में लोग अपने घरों में रहे और इस दौरान उन्हें जरूरी सुविधाएं मिलती रहे इसको लेकर प्रशासन और राज्य सरकारें लगातार काम कर रही हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में एक गर्ल्स हॉस्टल का दौरा किया। इस दौरान हॉस्टल में रह रहीं लड़कियों से मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल भी जाना।

विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हॉस्टल की लड़कियों से कहा कि वे अपने माता-पिता को बताएं कि लॉकडाउन के दौरान उनके "मामा" उनकी जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं। यहां बता दें कि शिवराज सिंह को चाहने वाले उन्हें मामा के नाम से बुलाते हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने इस दौरान छात्रावास के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो इस बात का ध्यान रखें कि लड़कियों को समय पर भोजन मिलता रहे और उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। हॉस्टल पहुंचे सीएम ने लड़कियों से पूछा, "क्या आपको समय पर भोजन मिल रहा है, क्या आपको यहां कोई समस्या है?" 
विज्ञापन


लड़कियों का हालचाल लेते समय सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनसे यह भी पूछा कि क्या वे दूरदर्शन पर दोबारा दिखाए जा रहे 'रामायण' धारावाहिक को देख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने लड़कियों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने की भी सलाह दी। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने की जरूरतों के बारे में भी बताया।

बीजेपी भोपाल जिला अध्यक्ष और स्थानीय छात्रावास असोसिएशन के सचिव विकास विरानी ने सीएम को हॉस्टल में रह रहीं लड़कियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं और सुरक्षा की जानकारी दी। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान BHEL एरिया में लोगों का हालचाल लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को दी जा रही जरूरी सुविधाओंं की सारी जानकारी ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें