फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का दावा- 4 मई को आएगी अच्छी खबर, पार्टी को मिलेगा मेहनत का फल

Fri, 01 May 2026 12:53 PM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, चेन्नई

सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आएंगे। इसी बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दावा किया है कि 4 मई को अच्छी खबर आएगी। इसके साथ ही पार्टी को अपने मेहनत का फल भी मिलेगा। 
विज्ञापन
एमके स्टालिन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रयासों का फल 4 मई को मिलेगा। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  Maharashtra Foundation Day: सुनैत्रा पवार का बीड़ जिले में संबोधन, आईटी परियोजना के लिए बजट स्वीकृत

विज्ञापन


मेहनत का फल पाने के लिए तैयार
स्टालिन ने यहां एक मई दिवस कार्यक्रम में कहा ‘आगामी चौथे दिन (4 मई मतगणना दिन) को हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की और से की गई कड़ी मेहनत का फल पाने के लिए तैयार हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं है और न ही जरा सा भी विचलन है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘किसी को भी यह मान लेने की जरूरत नहीं है कि मैं केवल एग्जिट पोल के आधार पर बोल रहा हूं।’


यह भी पढ़ें-  अंतरराष्ट्रीय साजिश का भंडाफोड़: मुंबई में पकड़ी गई 1745 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन


मई दिवस पर करुणानिधि की भूमिका को भी याद किया
डीएमके प्रमुख स्टालिन ने कहा कि चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आएगी। यह कहते हुए कि डीएमके का शासन दर्शन और सिद्धांतों पर आधारित है। स्टालिन ने कहा, यह जारी रहेगा। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई की महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया, जिन्होंने सबसे पहले मई दिवस को सरकारी अवकाश घोषित किया था। इसके  बाद में दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की भूमिका को भी याद किया, जिन्होंने इसे पूरे देश में सवैतनिक अवकाश के रूप में विस्तारित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

स्टालिन ने कहा, कलाइग्नर (करुणानिधि) के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए, तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने याचिका स्वीकार कर ली और इसे (1 मई) न केवल तमिलनाडु के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए सवैतनिक सरकारी अवकाश घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें