फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ पहुंचे सीएम अखिलेश, जनता से किए कई बड़े वादे

Tue, 26 Apr 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बनारस
विज्ञापन
वाराणसी के सारनाथ पहुंचे सीएम अखिलेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी के सारनाथ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सारनाथ को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के तौर पर उभारने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सारनाथ को उभारने में कोई कमी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह सूबे के प्रत्येक पर्यटन स्थल को विकसित कर टूरिस्ट फ्रेंडली बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश ने कहा कि वरुणा जैसी छोटी नदियां साफ की जाएंगी। वहीं दूसरी ओर, गंगा जैसी बड़ी नदियों की निर्मलता, अविरलता और प्रवाह के लिए यह प्रयास फायदेमंद सबित होगा।

बनारस में मेट्रो रेल लाए जाने की बात कहते हुए सीएम अखिलेश ने कहा कि बनारस की मेट्रो रेल परियोजना का काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। बनारस में मेट्रो रेल लाए जाने को सीएम अखिलेश ने प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा।
विज्ञापन


अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए अखिलेश बोले कि सपा सरकार ने 2012 के चुनाव के दौरान जितने वादे किए थे, सभी पूरे किए। आगामी चुनाव में झूठे वादे करने वालों को प्रदेश की जनता अच्छा सबक सिखाएगी। वे बोले कि उनकी सरकार ने किसान, नौजवान और व्यापारियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग से जो कहा था वह किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें