फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर वायरल हुआ सीएम अखिलेश का विवादित पोस्टर, मचा हड़कंप

Tue, 31 May 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर सोमवार को एक विवादित पोस्टर वायरल हुआ। फेसबुक पर ‘सैयदराजा विधानसभा’ नाम से बने अकाउंट से वायरल हुआ यह पोस्टर सीएम अखिलेश यादव का था।
विज्ञापन


इस विवादित पोस्टर के वायरल होते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ ही देर में इसे फेसबुक से हटा दिया गया। मामले को लेकर स्थानीय अभिसूचना इकाई ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पर जारी पोस्टर का शीर्षक है ‘आ रहा गज-राज !’। इसमें बाईं तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती का फोटो और दाईं तरफ सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी और चोलापुर के गोला निवासी पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह की फोटो है।
विज्ञापन


नीचे सीएम अखिलेश यादव का पीछा करते हाथी का फोटो लगाया गया है। इस बारे में आईजी जोन एसके भगत ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर डीआईजी रेंज को जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

उधर, बसपा से जुड़े पूर्व एमएलसी विनीत सिंह का कहना है कि ना मैं फेसबुक चलाता हूं और न ही मेरे स्तर से कभी किसी की छवि धूमिल करने की कोशिश हुई है। मीडिया से मुझे जानकारी मिली कि एक नवयुवक ने मुख्यमंत्री की तस्वीर को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है, उससे तत्काल संपर्क कर समझाया गया। उसने पोस्ट को हटाने के साथ ही माफी मांगी है। इस पूरी घटना से मेरा या पार्टी का कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें