सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर ने न्यायालयों के आदेशों की अवहेलना को लेकर चिंता जताई है, साथ ही कटाक्ष भी किया है कि हम भारतीय लोग कानून को तोड़ना और कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में अपनी शान समझते हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई करते समय कोर्ट में ही ये टिप्पणी दी।
जस्टिस खेहर ने दिल्ली के लाजपत नगर में एक इंस्टीट्यूट के हेड दिनेश खोसला के द्वारा घर की बिल्डिंग का उपयोग कमर्शियल के तौर पर करने के मामले की सुनवाई कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने ये टिप्पणी की। मेल टुडे की एक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है।
जजों को सजा सुनाने वाले जस्टिस कर्णन पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, तुरंत भेजो जेल
इस दौरान जस्टिस खेहर ने कहा कि तरक्की वाले देश में कानून का पालन होना ही चाहिए। अगर कानून का पालन नहीं होगा, तो अपराध बढ़ेंगे और लोगों को सजा भुगतनी ही पड़ेगी।
गौरतलब है कि जस्टिस खेहर का कार्यकाल 24 अगस्त को पूरा हो रहा है। उनके बाद जस्टिस दीपक मिश्र देश के अगले सीजेआई बनेंगे।