इससे पहले, चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने शनिवार को बंगलूरू में कर्नाटक न्यायिक अकादमी की नई भवन का उद्घाटन किया। इस भवन को दो चरणों में बनाया जाना है। अभी पहले चरण का काम पूरा हुआ है। बंगलूरू के क्रेसेंट रोड पर स्थित इस नई इमारत में तीन मंजिलें हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बहुआयामी सभागार का उद्घाटन किया। इस दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका ने जस्टिस बोबडे का स्वागत किया।
हाईकोर्ट के जज और अकादमी के अध्यक्ष जस्टिस रवि मालीमाथ ने कहा कि अकादमी ने अब तक 4000 से ज्यादा न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है, जो न्यायपालिका के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही है।