CEC Rajiv Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि मतदान डेटा की प्रणाली मजबूत है और इसमें मौजूद सुरक्षा बिंदु सुनिश्चित करते हैं कि कुछ भी गलत नहीं हो सकता।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि मतदान डाटा प्रणाली बेहद मजबूत है। इसमें अंतर्निहित व्यवस्था यह सुनिश्चित करती हैं कि कुछ भी गड़बड़ न हो।उनकी यह टिप्पणी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आंकड़ों में हेराफेरी के आरोपों के बीच आई है।
विज्ञापन
'लोकसभा 2024 एटलस' लॉन्च करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि बूथ स्तर के अफसरों सहित लाखों अधिकारी डाटा तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रणाली के डिजाइन के अनुसार इसमें कुछ भी गलत संभव नहीं है। उनहोंने कहा कि यदि किसी से गलती होती है, तो प्रणाली उस डाटा को स्वीकार नहीं करती।
एटलस-2024, चुनाव और चुनाव परिणामों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह दस्तावेज अधिकतम पारदर्शिता, पहुंच और चुनाव संबंधी आंकड़ों की अभिव्यक्ति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। 2024 का संसदीय चुनाव सात चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर 44 दिनों में मतदान पूरा हुआ।