सिक्किम एक हिमालयी राज्य है और इसमें उपलब्ध प्राकृतिक सुंदरता, बुनियादी ढांचे और आवास सुविधाओं के मद्देनजर जी20 की व्यापार और स्टार्ट-अप बैठकों की मेजबानी के लिए चुना गया है।
भारत ने आधिकारिक तौर पर एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। कार्यक्रमों में कोई कसर न रहे इसके लिए भारत सरकार लगातार तैयारियों में लगी हुई है और देश के सभी राज्यों से भी समर्थन मिल रहा है। वहीं भारत के जी20 अध्यक्ष पद के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सिक्किम अगले साल मार्च में दो जी20 बैठकों की मेजबानी करने वाला पूर्वोत्तर का एकमात्र राज्य होगा।
विज्ञापन
56 शहरों में होंगी जी20 की बैठकें
हर्षवर्धन श्रृंगला ने आगे बताया कि देश के 56 शहरों में जी20 के विभिन्न समूहों की 215 बैठकों होगीं। जिनमें से दो बैठकें सिक्किम में होंगी। सिक्किम में पहली बिजनेस बैठक 16 मार्च को और दूसरी इसके दो दिन के बाद होगी। उन्होंने कहा कि सिक्किम है एक हिमालयी राज्य और इसमें उपलब्ध प्राकृतिक सुंदरता, बुनियादी ढांचे और आवास सुविधाओं के मद्देनजर जी20 की व्यापार और स्टार्ट-अप बैठकों की मेजबानी के लिए चुना गया है।
दोनों बैठकों में जी20 देशों के लगभग 80 प्रतिनिधि भाग लेंगे
सिक्किम में होने वाली दोनों बैठकों में जी20 देशों के लगभग 80 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बता दें कि श्रृंगला सिक्किम के एक दिवसीय दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने राज्य में होने वाली आगामी जी20 बैठकों की तैयारी पर मुख्य सचिव वीबी पाठक सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों के साथ आवास, सुरक्षा, बैठक स्थल, परिवहन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित बारीकियों पर चर्चा की और आयोजनों को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार का सहयोग मांगा। वहीं मुख्य सचिव वीबी पाठक ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सिक्किम में जी20 बैठक को यादगार बनाएगी।