फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम की मुश्किलें और बढ़ीं, सीबीआई ने जमानत के खिलाफ दी पुनर्विचार याचिका

Sat, 26 Oct 2019 05:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : PTI
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया घूसखोरी मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चिदंबरम के सशर्त जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई ने पुनर्विचार याचिका दी है। जांच एजेंसी ने याचिका में मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट अपने आदेश पर फिर से विचार करें, क्योंकि चिदंबरम ने इस मामले में गवाहों के प्रभावित किया है।

विज्ञापन


पुनर्विचार याचिका में सीबीआई ने कहा कि पी चिदंबरम के खिलाफ दो गवाहों ने इस बारे में अपना बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया है। ऐसे में चिदंबरम की जमानत रद्द होनी चाहिए। इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री को सीबीआई वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चिदंबरम बिना निचली अदालत की अनुमति के विदेश नहीं जा सकते। उन्हें जांच में सहयोग करना होगा।

जब भी जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी तो उन्हें जाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस फैसले का असर चिदंबरम के खिलाफ चल रहे किसी दूसरे मामले पर नहीं पड़ेगा। वहीं, इससे पहले  गुरुवार को दिल्ली की विशेष अदालत ने आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत अवधि 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी। जमानत नहीं मिलने से अब उन्हें दिवाली तक जेल में ही रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें