फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने जवाब पर चिदंबरम का कटाक्ष: लगता है कि चोर ने लौटाए राफेल के दस्तावेज

Sat, 09 Mar 2019 11:44 AM IST
sapna singla भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राफेल सौदे से जुड़े दस्तावेजों की चोरी के संदर्भ में अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल के ताजा दावे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि चोर ने दस्तावेज लौटा दिए।

विज्ञापन




चिदंबरम ने ट्वीट किया कि सरकार ने बुधवार को कहा कि दस्तावेज चोरी हो गए। शुक्रवार को कहा कि दस्तावेजों की फोटोकॉपी चोरी हुई है। मुझे लगता कि बीच में बृहस्पतिवार को चोर ने दस्तावेज लौटा दिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं सरकार की समझ को सलाम करता हूं। 
विज्ञापन


दरअसल, अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने शुक्रवार को दावा किया था कि राफेल से संबंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी नहीं हुए हैं और उच्चतम न्यायालय में दाखिल किए अपने जवाब में उनका मतलब था कि याचिकाकर्ताओं ने 'वास्तविक कागजातों की प्रति' का इस्तेमाल किया।

इससे पहले वेणुगोपाल ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि राफेल विमान सौदे से संबंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी किए गए हैं और याचिकाकर्ता इन दस्तावेजों के आधार पर विमानों की खरीद के खिलाफ याचिकाएं रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार चाहते हैं। 
विज्ञापन


नौकरियों से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन बड़े मुद्दे होंगे- 'रोजगार, रोजगार और रोजगार।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें