पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बैंकॉक में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर निशाना साधा। चिदंबरम ने कहा कि पीएम को भारत में गिरते निवेश, विकास, ऋण व कारोबारी भरोसे के बारे में भी चर्चा करनी चाहिए थी। आईएनएक्स मामले में तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने मंगलवार को ट्वीट किया, बैंकॉक में पीएम ने उन चीजों पर चर्चा की जो भारत में बढ़ रही हैं और जो चीजें घट रही हैं। यह सूची आधी अधूरी थी। पीएम को यह कहना चाहिए था कि भारत में निवेश गिर रहा है।