फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम बोले-1 लाख करोड़ रुपये की बुलेट ट्रेन से सफर नहीं करेगी देश की 99 फीसदी जनता

Fri, 27 Apr 2018 07:06 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
विज्ञापन
bullet train
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए 77 एकड़ वन भूमि आवंटित किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि इस अभिजात्यवादी ट्रेन से देश की 99 फीसदी जनता सफर नहीं करेगी। 
विज्ञापन


एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिए चिदंबरम ने कहा कि जिस दिन मोदी सरकार ने 1.08 लाख करोड़ रुपये की बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 77 एकड़ वन भूमि आवंटित किए जाने का फैसला किया, उसी दिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर हादसे में 13 बच्चे मारे गए। 

इससे सरकार की प्राथमिकताओं का पता चलता है। उसके लिए मानवरहित क्रासिंग पर फाटक लगाने और चौकीदार नियुक्त किए जाने से ज्यादा जरूरी बुलेट ट्रेन है। 
विज्ञापन


तय हो गया बुलेट ट्रेन का किराया 

मुंबई से अहमदाबाद के बीच 2022 में दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कम से कम 250 रुपये का टिकट लेना होगा। वहीं अधिकतम किराया 3000 रुपये तय किया गया है। दूरी और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों के लिए किराये का खाका पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। किराये की जिस तरह से संरचना की गई है, उससे साफ लगता है कि देश का आम आदमी नहीं ब्लकि अमीर लोग ही इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। 

एसी फर्स्ट क्लास से डेढ़ गुना अधिक होगा किराया 

बुलेट ट्रेन में यात्रियों को एसी फर्स्ट क्लास से डेढ़ गुना अधिक किराया देना होगा। साधारण मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास में भी ज्यादातर राजनेता, बड़े व्यापारी और अधिकारी सफर करते हैं। इस क्लास में कोई आम आदमी सफर नहीं करता है। एसी में सफर करने वाले मीडिल क्लास भी सेकंड और थर्ड एसी में सफर करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें