कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने चेताया है कि भ्रष्टाचार के जिस कलंक ने यूपीए-2 को डुबोया, ठीक वैसे ही आरोप अपना कार्यकाल खत्म करने की ओर बढ़ रही नरेंद्र मोदी सरकार पर भी लग सकते हैं, हालांकि मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो।
पढ़ें: गुजरात चुनाव: कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार हुए हार्दिक, मैदान में उतारेंगे 8 से 10 उम्मीदवार
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि किसी भी सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक इंतजार करें, उस पर भी पिछली सरकार की तरह ही धब्बा लगेगा। यूपीए-2 पर उसके कार्यकाल के अंतिम दौर में भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे।
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि जब तक सामने वाला बेकसूर साबित नहीं हो जाता तब तक उसे दोषी समझा जाता है जो गलत है। जब तक किसी को दोषी ठहराये जाने के बाद सजा नहीं दे दी जाती, तब तक मैं नहीं मानता हूं कि वह दोषी है।
पढ़ें: राफेल डील: राहुल ने पूछा- एयरोस्पेस में अनुभव नहीं रखने वाले को क्यों दिया काम?
कांग्रेस राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भ्रष्टाचार का मुख्य कारण लालच है जो चुनाव के लिए धन की जरूरत से जुड़ा है। चुनाव के लिए पैसा जरूरी है जो राजनीतिक व्यक्ति या राजनीतिक दल को उस रास्ते पर भेजता है जिसे आप भ्रष्टाचार कहते हैं।
जब तक आप चुनावी फंडिंग के रास्ते नहीं खोज लेते तब तक आप भ्रष्टाचार कम नहीं कर पाएंगे।