फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी ने कहा: चिदंबरम धरती पर केवल बोझ

Tue, 13 Aug 2019 12:11 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर हमला बोला है।
  • पलानीसामी ने कहा कि चिदंबरम " केवल धरती पर बोझ हैं।"
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर हमला बोला है। उन्होंने कहा "वह केवल धरती पर बोझ हैं।" मुख्यमंत्री ने चिदंबरम द्वारा उनकी पार्टी की आलोचना करने के जवाब में ये बात कही है। 

विज्ञापन


चिदंबरम ने कथित तौर पर कहा है कि अगर केंद्र तमिलनाडु को भी जम्मू-कश्मीर की तरह केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला लेगा तो सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पार्टी इसका विरोध नहीं करेगी।

पलानीस्वामी ने इसपर कहा कि लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद, चिदंबरम ने कावेरी जल विवाद सहित राज्य के मुद्दों पर कभी कुछ नहीं कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, "वह कौन सी योजनाएं लाए थे? (खासतौर पर तमिलनाडु के लिए)।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कितने समय तक केंद्रीय मंत्री रहे? देश को क्या फायदा हुआ..... वह (चिदंबरम) केवल धरती पर बोझ हैं।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें