फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में चार लाख भर्तियों की घोषणा ‘एक और जुमला’ : चिदंबरम

Thu, 24 Jan 2019 12:25 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दल्ली
विज्ञापन
p chidambaram
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से रेलवे में अगले दो वर्ष में चार लाख भर्तियां करने संबंधी घोषणा को ‘एक और जुमला’ करार दिया और कहा कि करीब पांच साल खामोश बैठी सरकार अचानक खाली पदों को भरने के लिए जाग गयी है।

विज्ञापन


चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘रेलवे में करीब पांच साल से 2,82,976 पद रिक्त हैं और सरकार अचानक से जगती है और कहती है कि हम इसे तीन महीने में भरेंगे। यह एक और जुमला है।’’

 उन्होंने कहा, ‘‘कई सरकारी विभागों की यही कहानी है। एक तरफ खाली पद हैं और दूसरी तरफ बेरोजगार युवा हैं।’’ गौरतलब है कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा था कि रेलवे अगले दो वर्ष में सेवानिवृत्ति से होने वाली वैकेंसी और अन्य स्थानों के लिये कुल मिलाकर चार लाख लोगों को नौकरी के अवसर देने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें