फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं होगी कैंसर से कोई भी मौत! छत्तीसगढ़ की बिटिया ने कर ली दवा की खोज

Sat, 14 Jul 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
ममता त्रिपाठी (खोजकर्ता) - फोटो : ANI
विज्ञापन
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही बड़े-बड़ों की रूह तक कांप जाती है। दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत कैंसर की वजह से हो जाती है। सिर्फ भारत में कैंसर के कारण करीब 10 लाख मौतें होती हैं। इसका कारण है कैंसर के बारे में लोगों के पास सही जानकारियों का न होना या इसका समय पर सही इलाज न मिल पाना। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका इलाज अब संभव हो गया है। छत्तीसगढ़ की एक शोधकर्ता ने इस खतरनाक बीमारी का इलाज ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन


रायपुर की रहने वाली ममता त्रिपाठी ने कैंसर की दवाई ढूढने में सफलता हासिल कर ली है। उनका दावा है कि इस दवाई से कैंसर सेल्स को 70 से 80 फीसदी तक खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दवाई को पहले लैब में टेस्ट किया गया है, जिसमें हम सफल रहे। अब इस दवाई को चूहों पर टेस्ट किया जाएगा और अगर इसमें सफलता मिली उसके बाद इसका प्रयोग मनुष्यों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें इस दवाई की खोज करने में 4 से 5 साल लग गए।   

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को लेकर खबर आई थी कि वो हाई ग्रेड कैंसर से जुझ रही हैं। उनका इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा है। इसके अलावा अभिनेता इरफान खान भी कैंसर के शिकार हुए हैं। उनका भी इलाज लंदन में चल रहा है। इसके अलावा और भी कई बॉलीवुड स्टार्स और खिलाड़ी हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

कैसे फैलता है कैंसर

ये खतरनाक बीमारी आनुवांशिक भी हो सकती है और खान-पान में लापरवाही और सही पोषण न मिलने के कारण भी कैंसर की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

कैंसर से कैसे बचें ?

कैंसर का सबसे अधिक प्रभाव उनलोगों पर देखने को मिला है जो धूम्रपान और शराब का सेवन करते हैं। इसलिए बेहतर है कि इन चीजों के सेवन से बचें। साफ-सुथरे फलों और सब्जियों का सेवन करें। सड़ी-गली चीजों से परहेज करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें