फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: फर्जी ग्राम सभा की जांच की मांग, टीएस सिंह देव ने किया ग्रामीणों का समर्थन  

Sat, 07 May 2022 11:00 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

मंत्री ने कहा कि अगर ग्रामीण मांग कर रहे हैं तो फिर से एक ग्राम सभा आयोजित करने में समस्या क्यों होनी चाहिए।
विज्ञापन
टीएस सिंह देव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंह देव ने कथित फर्जी ग्राम सभा की जांच के लिए परसा कोयला खदान परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया है, जिसके आधार पर परियोजना को मंजूरी दी गई थी। चार जिलों के अपने चार दिवसीय दौरे के समापन के बाद शनिवार शाम यहां अपने सरकारी आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने पूछा कि अगर ग्रामीण मांग कर रहे हैं तो फिर से एक ग्राम सभा आयोजित करने में समस्या क्यों होनी चाहिए।

विज्ञापन


राज्य के सरगुजा संभाग में परसा कोयला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर सिंह देव ने कहा कि फतेहपुर, हरिहरपुर और साल्ही गांवों के निवासी जिन्हें परियोजना पर आपत्ति है वे उदयपुर विकास खंड का हिस्सा हैं, जो मेरे विधानसभा क्षेत्र (अंबिकापुर) में है। लगभग सभी ग्रामीण कहते रहे हैं कि वे अपनी जमीन परियोजना के लिए नहीं देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, वे ग्राम सभा के प्रस्ताव का दावा करते रहे हैं, जिसके माध्यम से यह दिखाया गया है कि उन्होंने परियोजना को सहमति दी थी, वह फर्जी था। इसलिए वे चाहते हैं कि ग्राम सभा फिर से आयोजित की जाए, जिसके बाद आगे निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कथित फर्जी ग्राम सभा की जांच होनी चाहिए। यह 8-10 साल पहले यह हुआ था और अगर ग्रामीणों ने स्वेच्छा से उस समय सहमति दी थी, तो वे नई ग्राम सभा आयोजित  होने पर भी ऐसा ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें