यह भी पढ़ें: MP BJP: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बनाई नई टीम, इन वजहों एमपी से विजयवर्गीय, सौदान सिंह और धुर्वे को फिर मिला मौका
इन पदाधिकारियों में छत्तीसगढ़ से भी तीन नाम शामिल हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है। उनके साथ ही सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी को भी भाजपा की राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है। डॉक्टर रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी को जस का तस रखा गया है। जबकि लाता उसेंडी और सरोज पांडे को केंद्रीय पदाधिकारियों में जगह मिली है। इससे पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति में आदिवासी नेता विष्णु देव राय और ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले धरमलाल कौशिक को भी जगह दी गई थी।
बीते कई दिनों से प्रदेश की सियासत में 15 साल तक सीएम रहे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कद कम किए जाने की चर्चा थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर एक बार फिर से भरोसा जताया है। राज्य में आज भी डॉ. सिंह पार्टी का सबसे अहम और सर्वमान्य चेहरा है। जनता उन्हें 15 साल स्वीकार कर चुकी है इसलिए पार्टी ने उनकी प्रमुखता को पहले की तरह बरकरार रखा है।
डॉ. सिंह के बाद प्रदेश से ही राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने कई मायने में महत्वपूर्ण है। पांडे इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव रह चुकी हैं। यह पद मौजूदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से कहीं ज्यादा प्रभावशाली पद माना जाता है। पार्टी ने केंद्रीय टीम में उन्हें फिर जगह देकर सम्मान तो दिया लेकिन उनका पावर कम कर दिया। पांडेय को भाजपा की केंद्रीय टीम में लंबे अरसे तक काम करने का अनुभव रहा है। वे छत्तीसगढ़ की उन चुनिंदा नेताओं में से हैं, जिन्होंने एक ही समय में सांसद, विधायक और मेयर की जिम्मेदारी संभाली थी। दुर्ग संभाग में उनके प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
लता उसेंडी बस्तर से भारतीय जनता पार्टी का जाना पहचाना आदिवासी महिला चेहरा हैं। बस्तर में पार्टी को फिर मजबूती प्रदान और समीकरण को साधने के लिए लता उसेंडी को राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है। लता उसेंडी रमन कैबिनेट में महिला बाल विकास विभाग मंत्री रह चुकी हैं। पार्षद से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाली लता उसेंडी ने साल 2003 में पहली बार विधानसभा चुनाव और दूसरी बार 2008 में विधानसभा चुनाव जीता। इससे पहले वे भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।