फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी: बहन के सामने भाई के सिर पर मारी तलवार, पेट में घुसा दी लोहे की रॉड, मछली चोरी का आरोप लगाकर पिता को भी पीटा

Sat, 10 Jul 2021 03:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

आजाद चौक थाने की पुलिस ने इस मामले में हमला करने वालेशुभम साहू और आशू पांचे के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपियों के कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बॉबी ठाकुर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर के बजरंग नगर भीमसेन सोसायटी के एक युवक पर मोहल्ले के ही युवकों ने तलवार और रॉड से हमला किया। बहन के सामने मोहल्ले के लोगों भाई बॉबी ठाकुर के सिर और सीने पर तलवार से कई वार किए गए। उसके पेट में लोहे की रॉड घुसा दी। युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। आजाद चौक थाने की पुलिस ने इस मामले में हमला करने वालेशुभम साहू और आशू पांचे के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपियों के कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


घायल युवक बॉबी ठाकुर की बहन हेमलता ने बताया, 'भाई की हालत बेहद खराब है। वह नहीं बचेगा। रोते हुए बहन ने बताया कि मोहल्ले के उन बदमाश लड़कों ने मेरी आंखों के सामने ही उसे घेरकर पीटा है। दरअसल, हमने उनके खिलाफ 4 जुलाई को मेरे पिता के साथ हुई मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। वो हम पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार की रात मेरा भाई बॉबी ठाकुर पैदल आ रहा था। मैं चौक पर खड़ी थी। उसी समय शुभम साहू और आशु पांचे दोनों ने मिलकर मेरे भाई से झगड़ने किया और उसको जान से मारने की कोशिश की।'

हेमलता ने बताया, आरोपी कह रहे थे कि तेरी बहन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट की है। उसे वापस नहीं ले रही, हम तुझे जान से मार देंगे। मेरे भाई ने भी रिपोर्ट की बात पर इनकार किया तो शुभम साहू ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। तब तक आशु पांचे तलवार लेकर आया और बॉबी की छाती और पेट में हमला किया। छीना झपटी में तलवार बॉबी के सिर पर लगी वो लहूलुहान हो गया। मैंने चीखना शुरू कर दिया, तो शुभम साहू और आशु पांचे भाग गए। इसके बाद घर वालों के साथ कार के जरिए सभी ने बॉबी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


मछली चोरी की बात से शुरू हुआ विवाद
हेमलता ने बताया कि ये सारा विवाद मछली चोरी के मामले से जुड़ा हुआ है। 4 जुलाई के दिन को मेरे पिता होशियार सिंह ठाकुर को मोहल्ले के शुभम साहू, आशु पांचे और इसके साथी सुमित गोस्वामी और पवन गोस्वामी ने मिलकर पीटा था। इन युवकों ने मिलकर मेरे पिता को घेरा और तब तक मारते रहे, जब  तक वो बेसुध होकर जमीन पर गिर न गए। कई बार लकड़ी के वजनी टुकडे से उनके सिर पर स्कूटी पर वार किया गया। कुछ दिन पहले मेरे पिता ने यहां के मछुआरों को बता दिया था कि शुभम और इसके साथी उनकी कई किलो मछलियां चुराकर बेच देते हैं। अपनी चोरी पकड़े जाने के कारण ही इन्होंने मेरे पिता और परिवार पर हमले किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें