फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Chhattisgarh: कांग्रेस का एक तीर से दो निशाना, सिंहदेव को डिप्टी CM बनाने के बावजूद बघेल ही होंगे सीएम फेस

राहुल संपाल
Updated Thu, 29 Jun 2023 03:49 PM IST

सार

Chhattisgarh: अमर उजाला से चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक जानकार देवेश तिवारी कहते हैं कि कांग्रेस ने यह निर्णय राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर मतभेदों को दूर करने के लिए उठाया है। हालांकि उसे यह फैसला बहुत पहले लेना चाहिए था। ताकि पहले ही विरोध को थामा जा सकता था। चुनाव से ठीक पहले इस तरह का निर्णय पार्टी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhattisgarh Congresss - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht


इसलिए कांग्रेस ने चुनाव से पहले देव को दिया ये बड़ा पद

दरअसल, टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से विधायक हैं। प्रदेश में सीएम के बाद वही पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से सरगुजा में उनकी मजबूत पकड़ है। इतना ही नहीं सरगुजा शाही परिवार के वंशज सिंहदेव की कांग्रेस हाईकमान से नजदीकियां भी हैं।  सिंहदेव का सबसे ज्यादा असर सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर है। इस संभाग को छत्तीसगढ़ की सत्ता की चाभी भी कहा जाता है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इन्हीं सीटों पर बड़े वोटों के अंतर से अपनी जीत दर्ज कराई थी। इसलिए सभी दलों की नजर सरगुजा संभाग पर रहती है।

अमर उजाला से चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक जानकार देवेश तिवारी कहते हैं कि कांग्रेस ने यह निर्णय राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर मतभेदों को दूर करने के लिए उठाया है। हालांकि उसे यह फैसला बहुत पहले लेना चाहिए था। ताकि पहले ही विरोध को थामा जा सकता था। चुनाव से ठीक पहले इस तरह का निर्णय पार्टी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। दरअसल 13 जून को सिंहदेव ने अंबिकापुर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में यह बयान दिया था कि दिल्ली में उन्होंने भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। लेकिन वह भाजपा में नहीं शामिल होंगे। उनके इस बयान के बाद यह अटकलें लगने लगी थीं कि वह कांग्रेस छोड़ सकते हैं। अगर वह चुनाव से पहले पार्टी बदल लेते तो कांग्रेस को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।

अमर उजाला से चर्चा में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 68 पर जीत मिली थी, जिसमें टीएस सिंहदेव की बड़ी भूमिका थी। इसलिए पार्टी राज्य में चुनाव से पहले राजस्थान वाली स्थिति नहीं चाहती थी, जिसके कारण यह फैसला लिया गया। ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले के तहत देव को सीएम बनना था लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ। इसलिए वे काफी दिनों से पार्टी से नाखुश चल रहे थे।

जब नाराज होकर टीएस सिंहदेव ने छोड़ दिया था ये मंत्रालय

कद्दावर नेता टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। ऐसा दावा किया जाता है कि सरकार गठन के वक्त ये तय हुआ था कि पहले ढाई साल बघेल और फिर ढाई साल सिंहदेव सीएम होंगे। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। इससे नाराज सिंह देव ने 16 अगस्त 2022 को पंचायत एवं ग्रामीण मंत्रालय छोड़ दिया था। उन्होंने सीएम बघेल को चार पन्नों का लंबा पत्र लिखकर मंत्रालय छोड़ा था। अपने पत्र में मंत्रालय छोड़ने का कारण उन्होंने इसका प्रदेश के आवासविहीन लोगों को आवास नहीं मिलना और जनघोषणा पत्र में किए गए वादों का पूरा नहीं होना बताया था। हालांकि, वे स्वास्थ्य और वाणिज्यिक मंत्री बने रहे। टीएस सिंहदेव कांग्रेस सरकार के आधार स्तंभों में से एक हैं। 17 दिसम्बर 2018 को उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री ने तब केवल दो मंत्री सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के साथ कैबिनेट का गठन करके सरकार की औपचारिक शुरुआत की थी।

ढाई साल बाद सीएम बनने के लिए ठोंका था दावा

प्रदेश में ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर टीएस सिंहदेव ने खुलकर बात की थी। तब उनका कहना था कि मुझे उम्मीद थी कि ढाई साल पूरा होने पर सीएम बनाया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने कहा था कि अब तक जितने चुनाव हुए हैं। चाहे वो 2008 का रहा हो, 2013 या 2018 का, हर बार चुनाव में पूरे मन से खड़ा होता था। हमेशा मन में रहता था कि हां चुनाव लड़ना है, लेकिन इस बार सही में चुनाव लड़ने का उस तरह से मन नहीं है, जैसा कि पहले रहता था।

हाईकमान ने चुनाव को लेकर किया मंथन

छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस का चुनावी रोडमैप लगभग तैयार हो गया है। बुधवार को नई दिल्ली में हुई इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। हाईकमान ने सामाजिक, भौगोलिक और राजनैतिक रुप में जिस नेता का जैसा प्रभाव है वो अपनी पूरी क्षमता के साथ वैसा योगदान देंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब सरकार होती है पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार से काफी उम्मीदें रहती हैं। लेकिन इन सबको भुलाकर सभी नेता एक साथ मिल जुलकर काम करेंगे और पार्टी को जिताकर मजबूती के साथ फिर से सरकार बनाएंगे। इस दौरान आगामी चार माह की रूपरेखा बताई। राज्य सरकार ने साढ़े चार साल में जो काम किए उसकी पूरी जानकारी दी। राहुल गांधी ने पिछले चुनाव में जनता को न्याय दिलाने की जो बात कही थी, उसे सरकार ने किस तरह से लागू किया है। इसके साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए जो काम किए गए हैं इसकी पूरी जानकारी दी। बैठक में प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया और कवासी लखमा के अलावा तीनो प्रभारी सचिव भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next