फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ छठ पर्व का समापन

Wed, 14 Nov 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
बुधवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह बनाए गए घाटों पर अर्घ्य दिए गए। अर्घ्य के बाद छठी मइया के लिए बनाए गए खास ठेकुए और प्रसाद बांटा गया। छठ पर्व के अंतिम दिन भक्त छठी मइया के गीत गाते हुए घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 12
मंगलवार की शाम को व्रतियों ने बिहार की राजधानी पटना में गंगा किनारे और राज्य के विभिन्न इलाकों में अन्य नदियों, तालाबों और जगह—जगह बनाए पानी के कुंड में खडे होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य दिया था। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार में भी महिलाओं ने छठ पर्व के अवसर पर व्रत रखा था। नीतीश ने अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर में बनाए गए पानी के कुंड में खडे़ होकर, व्रतियों को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्ध्य देने में सहयोग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के रिश्तेदार तथा अन्य करीबी लोग उपस्थित थे ।
विज्ञापन

3 of 12
छठ के चौथे दिन बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके साथ ही महापर्व का समापन हो गया। पर्व को लेकर पूरे बिहार में भक्ति व उत्साह चरम रहा। छठ को लेकर नदियों व तालाबों के घाट सजे-धजे रहे तो श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सड़कें भी साफ-सुथरी दिखीं। 

4 of 12
यह पर्व बिहार ही नहीं, देश-विदेश में उन सभी जगहों पर भी मनाया गया, जहां बिहार की संस्कृति पहुंची है। महापर्व के अंतिम दिन सुबह के अर्घ्य के लिए घाटों पर जन-सैलाब उमड़ता दिखा। इसके पहले मंगलवार को छठ के सायंकालीन अर्घ्य के दारान भी ऐसा ही नजारा था। 
विज्ञापन

5 of 12
छठ पर्व के चौथे एवं अंतिम दिन तड़के ही उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए व्रती और उनके परिजन अपने घरों से पूजा सामग्रियों के साथ घाटों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

6 of 12
कमर तक पानी में डूबे हुए और पूजा सामग्रियों से भरे सूप हाथों में लिए व्रतियों ने भगवान भास्कर को पूरी श्रद्धा के साथ दूसरा अर्घ्य दिया। कई श्रद्धालु ऐसे भी थे जो कल डूबते सूरज को अर्घ्य देने के बाद से ही घाटों पर जमा थे।
विज्ञापन

7 of 12
सूर्य को आखिरी अर्घ्य देने के साथ ही व्रतियों ने व्रत का समापन किया। छठ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ ही व्रत और उपवास का चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व संपन्न हो गया।

8 of 12
प्रकृति पूजन के महापर्व छठ के अवसर पर पूरे प्रदेश में लोगों के बीच धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर में भी छठ महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। 

9 of 12
मंगलवार को सांघ्यकालीन अर्घ्य के बाद व्रती व श्रद्धालु घर लौट गए। हालांकि, बड़ी संख्या में व्रती छठ घाटों पर भी रुक गए। वे प्रात:कालीन अर्घ्य देने के बाद सुबह में वापस लौटे।

10 of 12
पटना की बात करें तो सायंकाल प्रथम अर्घ्य का समय 4.30 बजे से 5.20 मिनट के बीच था। बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय प्रात: 6.32 से 7.15 बजे तक का था।  

11 of 12
सूर्य की आराधना के महापर्व छठ के अर्घ्य के लिए पूरा बिहार पहले से ही तैयार था। पटना सहित सभी जगह प्रशासनिक व्यस्था भी कर ली गई थी। 
विज्ञापन

12 of 12
पटना में गंगा घाट सहित 41 से अधिक तालाब व्रतियों के लिए तैयार किए गए। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में अन्य नदियों व तालाबों में भी छठ पूजा के अर्घ्य की व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें