फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

Mon, 21 Mar 2016 04:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोकुल (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
होरी खेलन आयौ श्याम, आज जाय रंग में बोरो री, और हा-हा खाय पड़ै जब पइयां तब जाय छोड़ो री..., होरी खेलन आयौ श्याम आज...। कन्हैया का गोकुल होली की मस्ती में सराबोर है।
विज्ञापन

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

2 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
कन्हैया अभी बालक हैं इसलिये यहां राधा जी उनके साथ छड़ी से होली खेल रही हैं। होली के गीतों की तरंग के साथ पहले गुलाल, फिर फूल और उसके बाद टेसू के फूलों से बने रंग की मार खाने को हर कोई लालायित है।
विज्ञापन

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

3 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
गोकुल का छड़ी मार हुरंगा होली का अनोखा रूप है। रविवार को गोकुल में इस उत्सव के लिए गजब का उल्लास रहा। सुबह से ही गांव में होरी की मस्ती छा गई।

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

4 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
नंद किला स्थित नंद भवन में ठाकुर जी के समक्ष राजभोग रखा गया। इसके बाद भक्त उन्हें पालकी में सवार होकर निकले। शोभायात्रा में गोपिकाएं ग्वालों के साथ छड़ी हुरंगा खेलती चलीं।
विज्ञापन

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

5 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा गोकुल की गलियों से होती हुई मुरलीधर घाट पहुंची। यहां पर विश्व प्रसिद्ध उत्सव का वैभव श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए विवश कर देता है।
विज्ञापन

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

6 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
गोपिकाएं ग्वाल वालों के साथ होली खेलती हैं। यहीं घाट पर कन्हैया भी विराजमान हैं। ठीक दो बजे ठाकुर जी की अलौकिक छवि के सामने से पर्दा हटते ही जयजयकार हो उठती है।
विज्ञापन

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

7 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
भक्त झांकी को निहारकर कर निहाल होते हैं। यहां से प्रभु की पालकी शाम चार बजे नंद भवन की ओर प्रस्थान करती है।

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

8 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
उत्सव में मुख्य रूप से कृष्ण बल्लभ गौड़, दिलीप गौड़, सचिन सरदार, जगदीश पाठक, दास बिहारी आदि शामिल रहे।

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

9 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
नंद भवन के सेवायत छगन पुजारी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल में जन्म लिया और एक साल बाद आने वाले फाल्गुन में पहली होली मनाई।

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

10 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
कन्हैया अभी बालक हैं इसलिए गोपिकाएं छड़ी से उनके साथ होली खेलती हैं। गोकुल में कन्हैया ने 11 साल बिताए और बाल लीलाएं कीं।

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

11 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
भगवान कन्हैया के गोकुल में आयोजित हुरंगे में जो शामिल हुआ मगन हो गया। दिल्ली वसंत विहार से आयीं कल्पना रंग में सराबोर हुईं।
विज्ञापन

कान्हा के गोकुल में हुई छड़ी मार हुरंगा, देखिए तस्वीरें

12 of 12
गोकुल में खेली गई छड़ी से होली - फोटो : अमर उजाला
बरबस ही मुंह से निकला, ऐसा आनंद कहीं नहीं है। पालम से आए कबीर भी इस उत्सव को देख अचंभित हुए। बोले, गोकुल की होली में मन का भाव प्रभावित करने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें