फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava: छावा के रिलीज से पहले उदय सामंत ने की विशेषज्ञों को दिखाने की मांग, फिल्म निर्माता को दी चेतावनी

Sat, 25 Jan 2025 02:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उदय सामंत ने कहा कि फिल्म देखने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। वरना इसे रिलीज होने नहीं दिया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने कहा था कि सटीकता सुनिश्चित करने के लिए फिल्म को रिलीज से पहले इतिहासकारों को दिखाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उदय सामंत - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने शनिवार को मराठा योद्धा राजा छत्रपति संभाजी के जीवन पर आधारित विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा को रिलीज से पहले विशेषज्ञों के समक्ष प्रदर्शित करने की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि फिल्म निर्माता और निर्देशकों को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और फिल्म में जो भी आपत्तिजनक हो उसे हटा देना चाहिए। महाराष्ट्र के मंत्री ने चेतावनी दी कि छत्रपति संभाजी के सम्मान को नुकसान पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


विशेषज्ञों को फिल्म दिखाने की मांग 
महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा, "यह खुशी की बात है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक हिंदी फिल्म बन रही है। वे धर्म और स्वतंत्रता के रक्षक थे। दुनिया को छत्रपति का इतिहास समझाने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी है। हालांकि, कई लोगों ने इस फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य होने की राय व्यक्त की है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारा रुख यह है कि फिल्म को विशेषज्ञों और जानकारों को बिना दिखाए रिलीज नहीं करनी चाहिए।"

उदय सामंत ने दी फिल्म रिलीज नहीं होने देने की चेतावनी
उदय सामंत ने कहा, "हमारा रुख यह है कि फिल्म निर्माता और निर्देशक को इस संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए और फिल्म में जो भी आपत्तिजनक हो उसे हटा देना चाहिए। फिल्म देखने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। वरना इसे रिलीज होने नहीं दिया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने कहा था कि सटीकता सुनिश्चित करने के लिए फिल्म को रिलीज से पहले इतिहासकारों को दिखाया जाना चाहिए।"
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और पूर्व सांसद की टिप्पणी फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के एक डांस सीन को लेकर आई। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज और रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई का किरदार निभा रहीं हैं। बता दें कि छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें