फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन चेस: शतरंज के बादशाह आनंद को अरबपति ने धोखे से दी मात

Tue, 15 Jun 2021 06:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

शेयर ट्रेडिंग एप जीरोधा के सह संस्थापक कामथ सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना के बाद अपने कृत्य को मूर्खतापूर्ण बताते हुए माफी मांगी।
 
विज्ञापन
निखिल कामथ और विश्वनाथन आनंद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शतरंज के बादशाह विश्वनाथन आनंद को देश के सबसे युवा अरबपति निखिल कामथ ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धोखे से हरा दिया। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग एप जीरोधा के सह संस्थापक कामथ सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना के बाद अपने कृत्य को मूर्खतापूर्ण बताते हुए माफी मांगी। कामथ का सालाना वेतन करीब एक सौ करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


धोखेबाजी के बाद चौतरफा आलोचना हुई तो निखिल कामथ ने मांगी माफी 
कोविड-19 राहत कोष के लिए 13 जून को आयोजित इस मुकाबले में आनंद ने आमिर खान, युजवेंद्र चहल, रितेश देशमुख, सहित 10 लोकप्रिय शख्सियतों के साथ चेस डॉट कॉम प्लेटफार्म पर शतरंज खेला था।

धोखा देने के कारण चेस डाट कॉम से कामथ का प्रोफाइल प्रतिबंधित कर दिया गया। उन्हें खेल के नियम का पालन न करने का दोषी करार दिया गया। कामथ द्वारा भारत के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद को हराना सभी को अचंभित कर गया। उनके द्वारा कंप्यूटर और शतरंज की चालों के लिए सर्च इंजन इस्तेमाल करने की बात सामने आई तो सोशल मीडिया की जमकर खिंचाई की।
विज्ञापन


यह ऐसा कि सुबह उठ उसेन बोल्ट को हरा दें
कामथ ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सच में विश्वनाथन आनंद को सच में हराया यह सोचना बकवास है। यह ऐसा है कि वे सुबह उठें और सोचे कि सौ मीटर दौड़ में उसेन बोल्ट को हरा दें। उन्होंने बताया कि खेल के दौरान कई लोग विश्लेषण के लिए साथ में थे। कंप्यूटर भी इस्तेमाल हुए। कामथ ने कहा कि उनसे मूर्खता हुई, वे नहीं समझ पाए कि इससे किस प्रकार का कंफ्यूजन पैदा हो सकता है। इसके लिए क्षमायाचना। 

आनंद बोले अपनी ओर से ठीक खेला 
दूसरी और आनंद ने उनके माफीनामे को ट्वीट कर कहा कि 13 जून को हुआ खेल सेलिब्रिटी सिमुलेशन इवेंट था। इसका लक्ष्य दान के लिए पैसा जुटाना था। वे अपनी ओर से ठीक से खेले, बाकियों से भी यही उम्मीद कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें