चेन्नई के टी नगर में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी हुई है। चौंका देने वाली बात है कि करीब 24 घंटे से आग की चपेट में आई सिल्क बिल्डिंग गुरुवार सुबह करीब 3 बजे ढेर हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में धुएं का जाल फैल गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग इस कदर फैली है कि उसे बुझाने के लिए मौके पर करीब 60 दमकल गाड़ियां और 450 से ज्यादा कर्मी मौजूद हैं।
हालांकि, प्रशासन की ओर से कथित तौर पर कहा गया है कि इस हादस में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी तक बिल्डिंग में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।
Parts of the Chennai Silks building in Chennai collapsed around 3.19 am. Visuals from @PTTVOnlineNews pic.twitter.com/bBJfoqchJM
— Dhanya Rajendran (@dhanyarajendran) May 31, 2017