फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : पूर्व कर्नल पांडियन पर धमकाने का मामला दर्ज, सेना के जवान की मौत के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

Thu, 23 Feb 2023 08:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पूर्व कर्नल बी बी पांडियन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अनुशासित सेनाओं में से एक है। अगर सरकार ऐसी सेना से पंगा लेती है तो यह तमिलनाडु सरकार या राज्य के लिए अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व कर्नल बी बी पांडियन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु पुलिस ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य और पूर्व कर्नल बी बी पांडियन (सेवानिवृत्त) के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज किया है। बी बी पांडियन द्रमुक पार्षद द्वारा सेना के एक जवान की हत्या के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु सरकार को धमकी दी थी।

विज्ञापन


पूर्व कर्नल बी बी पांडियन ने दी थी धमकी
पूर्व कर्नल बी बी पांडियन ने कल तमिलनाडु सरकार को यह कहते हुए धमकी दी कि उन्हें पूर्व सैनिकों को बम और बंदूकों का इस्तेमाल करने के लिए नहीं धकेलना चाहिए। उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अनुशासित सेनाओं में से एक है। अगर सरकार ऐसी सेना से पंगा लेती है तो यह तमिलनाडु सरकार या राज्य के लिए अच्छा नहीं है। पांडियन ने कहा कि अगर सरकार सेना के जवानों के सब्र का इम्तिहान लेगी तो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें