फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी-शाह के खिलाफ टिप्पणी करने वाले तमिल लेखक को जेल, भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 02 Jan 2020 09:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
हिरासत में भाजपा नेता एच राजा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने वाले तमिल लेखक व कांग्रेस नेता नेल्लई कन्नन को गिरफ्तार कर गुरुवार को तिरुनेलवेली की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पेराम्बलूर जिला पुलिस ने बुधवार देर रात नेल्लई कन्नन नामक इस लेखक को हिरासत में लिया। उसके कुछ ही घंटे बाद तिरुनेलवेली के पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया।

विज्ञापन


भाजपा ने खोला मोर्चा 

वहीं, नेल्लई कन्नन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए एक विवादित बयान पर भड़की भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार को चेन्नई में भाजपा तमिलनाडु के महासचिव एच राजा ने कार्यकर्ताओं के साथ तमिल लेखक के खिलाफ मरीना बीच पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने एच राजा समेत पार्टी के 311 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ तिरुनेलवेली में रविवार को आयोजित एक सभा में नेल्लई कन्नन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान दिया था। कन्नन ने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शाह, प्रधानमंत्री मोदी को अपने नियंत्रण में रखते हैं। 
विज्ञापन


तमिल लेखक के विवादित बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा ने तमिलनाडु पुलिस से कन्नन को गिरफ्तार करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि मैंने तमिलनाडु पुलिस के महानिदेशक से व्हाट्सएप पर और ऑनलाइन भी शिकायत की है। मैं तमिलनाडु सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं। 

बुधवार को एच राजा कार्यकर्ताओं के साथ चेन्नई के मरीना बीच पहुंचे और तमिल लेखक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया। इसके बाद मौके पर पहुंची चेन्नई पुलिस ने एच राजा सहित 311 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया। 

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु पुलिस ने आईपीसी की तीन धाराओं के तहत नेल्लई कन्नन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस तमिल लेखक के खिलाफ सेक्शन 504, 505 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें