फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की मौत की सीबीआई जांच के लिए SC में याचिका

Wed, 14 Dec 2016 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक सुप्रीमो और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही जयललिता की मौत के बाद अब सवालों का दौर शुरू हो गया है। दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रही जयललिता की मौत की असली वजह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की गई है। 
विज्ञापन


चेन्नई के एक एनजीओ की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में दो महीने चले जयललिता के इलाज के दौरान के समस्त मेडिकल डाक्यूमेंट्स को बरामद करते हुए उनकी जांच की मांग की गई है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को स्वीकार किया है या नहीं। 

इससे पहले सीनियर तमिल एक्टर गौतमी ताड़ीमाला भी प्रधानमंत्री मोदी को खत लिखकर जयललिता के इलाज के दौरान तमिलनाडु सरकार द्वारा बरती गई गोपनीयता की जांच की मांग कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व तमिल स्टार भी उठा चुकी हैं जयललिता की मौत की जांच की मांग

48 वर्षीय तमिल स्टार ने सवाल उठाया था कि जब जयललिता अस्पताल में भर्ती थीं तब इलाज के दौरान किन लोगों ने उनके इलाज के संबंध में निर्णय लिए। 

बता दें कि 68 वर्षीय तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जय‌ललिता का 5 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उन्हें बीते 22 सितंबर को बीमारी के बाद अचानक अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

दो महीने तक चले उनके इलाज के बीच कई बार खबर आई कि उनकी तबियत में काफी सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 

उनकी मौत से कुछ दिन पहले भी अस्पताल की ओर से इस तरह की खबरें आई थी कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है हालांकि इसी बीच तीन दिसंबर को आई उनके हार्टअटैक की खबर ने देशभर में सनसनी मचा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें