फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण रिजिजू पर भ्रष्टाचार के आरोप पर राज्यसभा में हंगामा, दोनों सदन कल तक स्थगित

Wed, 14 Dec 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
चार दिन की छुट्टी के बाद संसद का सत्र बुधवार को शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा (LS) में पहुंचे। वहीं राज्यसभा (RS) में निःशक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक 2014 में संशोधन पर चर्चा हुई। बताते चलें कि नोटबंदी के मुद्दे पर पूरे सत्र में अब तक काम-काज नहीं हो पाया है। पढ़ें लाइव अपडेट्स...
विज्ञापन


> jराज्यसभा गुरुवार 11 बजे तक स्थगित।

> किरण रिजिजू मामले में राज्यसभा में हंगामा।
> कांग्रेस राज्यसभा सांसद आनंद शर्मान ने किरण रिजिजू का कथित तौर पर अरुणाचल हाइड्रो प्रोजेक्ट में शामिल होने का आरोप लगाया।

> हंगामे के बीच लोकसभा गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित। Lok Sabha adjourned till tomorrow, after continued uproar over #DeMonetisation — ANI (@ANI_news) December 14, 2016


> विपक्ष ने लोकसभा में मोदी सरकार वापस जाओ के नारे लगाए।


> राज्यसभा दो बजे तक स्थगित Rajya Sabha adjourned till 2 PM. — ANI (@ANI_news) December 14, 2016


> लोकसभा की कार्यवाही शुरू।

> राज्यसभा में निःशक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक 2014 में संशोधन पर चर्चा चल रही है।

> राज्यसभा में विपक्ष ने नि: शक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक 2014 को बिना चर्चा के पास होने पर सहमती जताई। 

> तमिलनाडु के मुद्दे पर वित्तमंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में बोल रहे हैं।

> तमिलनाडु में वरदा तूफान के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीयमंत्री पी चिंदबरम बोल रहे हैं।

> तमिलानाडु में वरदा तूफान से हुए नुकसान पर सीपीआई के डी. राजा. राज्यसभा में बोल रहे हैं।

> लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, लेकिन तीन मिनट में ही कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। Lok Sabha adjourned till 12 PM — ANI (@ANI_news) December 14, 2016

> संसद पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि वह यहां बोलने आए हैं। देखते हैं सरकार उन्हें बोलने देती है कि नहीं। I’ve come here to speak; let’s see if the government allows me to do so or not: Congress VP Rahul Gandhi pic.twitter.com/7OGr5psJR2 — ANI (@ANI_news) December 14, 2016


> लोकसभा में मौजूद हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
  Delhi: PM Narendra Modi present in Lok Sabha pic.twitter.com/xtXyBu2O0A — ANI (@ANI_news) December 14, 2016



> लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू।

> सदन की कार्यवाही से पहले विपक्ष कर रहा है बैठक। Delhi: Opposition parties meeting underway in Parliament. pic.twitter.com/nWCxgapNq8 — ANI (@ANI_news) December 14, 2016


> राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने नियम 267 के तहत किरण रिजिजू के मामले पर चर्चा के लिए नोटिस दिया।
विज्ञापन

सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस ने रिजिजू का मुद्दा उठाने की बनाई रणनीति

विपक्ष की बैठक
> सदन की कार्यवाही से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की।


> कांग्रेस सदन में किरण रिजिजू के भ्रष्टाचार का मामला उठाएगी।
  Congress to raise Kiren Rijiju's alleged involvement in Arunachal hydro scam issue in Rajya Sabha. — ANI (@ANI_news) December 14, 2016


> केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ' यदि विपक्ष किरण रिजिजू का मुद्दा सदन में उठाएगा तो उसे शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। उसे कई सच्चाइयों को सामना करना पड़ेगा।'  
  If Opp will raise Kiren Rijiju's issue in Parl, they may have to face a lot of embarrassment, they'll have to face a lot of truth: MA Naqvi pic.twitter.com/u6uzZa73FG — ANI (@ANI_news) December 14, 2016


केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि संसद की कार्यवाही के आखिरी तीन दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इसे देखते हुए अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लिए अगले तीन दिनों के लिए यह व्हिप है।

सरकार के रुख को देखते हुए कांग्रेस ने भी राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों के लिए अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। संसद की कार्यवाही से ठीक पहले सुबह 10.30 बजे कांग्रेस सांसदों की बैठक होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें