फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने रौंदें 12 ऑटोरिक्शा, एक की मौके पर मौत

Mon, 19 Sep 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
कार एक्सिडेंट - फोटो : Twitter
विज्ञापन
तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने 12 ऑरिक्शाओं को रौंदा इस घटना में एक 29 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक जी अरुमुगम की मौत हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने कार चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। कार चालक की पहचान 22 वर्षीय विकास विजयानंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त आरोपी विकास पूरी तरह से नशे में धुत था, और नशे की हालत में वह तेज रफ्तार से कार चला रहा था। पुलिस ने बताया कि यह हादसा विकास के कार पर से नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ।

 यह दुर्घटना उस समय हुई जब ऑटोचालक अपने ऑटो सड़क के किनारे खड़े कर उनमें सोए हुए थे। लग्जरी कार ने कतार में सड़क के किनारे खड़े ऑटोरिक्शा को जोर की टक्कर मारी,पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें