फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: चेन्नई में भारी वर्षा से बुरा हाल, स्कूलों में छुट्टी, कश्मीर में बर्फबारी से लुढ़का पारा

Wed, 02 Nov 2022 07:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/ नई दिल्ली

सार

चेन्नई के अशोक नगर, केके नगर, तोंडियारपेट समेत अनेक इलाकों जलमग्न हो गए हैं। निचले इलाकों के कई घरों में पानी घुस गया है। उधर, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम बदलने लगा है। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
heavy rainfall in chennai, schools closed today - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कई शहरों में बीते दो दिनों से भारी वर्षा हो रही है। राजधानी चेन्नई में मंगलवार पूरी रात बारिश हुई, इससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दो लोगों की मौत होने की खबर है। आज चेन्नई

विज्ञापन

समेत राज्य के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उधर, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम बदलने लगा है। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को बदले मौसम के बीच कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। 

चेन्नई के अशोक नगर, केके नगर, तोंडियारपेट समेत अनेक इलाकों जलमग्न हो गए हैं। निचले इलाकों के कई घरों में पानी घुस गया है। सोमवार व मंगलवार को शहर में भारी वर्षा हुई। आज बुधवार को भी वर्षा का दौर जारी है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन आज बैठक कर हालात की समीक्षा करेंगे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के अनेक इलाकों में हालात का जायजा लिया। मौसम विभाग ने बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन


इन शहरों में बंद रहेंगे स्कूल
तमिलनाडु के कई शहरों में भारी वर्षा के कारण चेन्नई, रानीपेट और तिरुवल्लूर में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, जबकि वेल्लोर, कांजीपुरम, विलुपुरम और चेंगलपट्टू में स्कूल बंद रहेंगे। चेन्नई में मंगलवार को 8 सेंटीमीटर बारिश हुई जो कि पिछले 30 सालों में सबसे ज्यादा है। रेकॉर्ड के अनुसार पिछले 72 सालों में यह तीसरा मौका है, जब अक्तूबर में इतनी बारिश हुई। 
 



उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय, इस कारण हो रही बारिश
क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार 4 नवंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 29 अक्तूबर को उत्तर-पूर्वी मानसून (northeast monsoon) पहुंचने के संकेत दिए थे। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, इसके असर से झमाझम बारिश हो रही है। 
 

जम्मू कश्मीर में बारिश व बर्फबारी, तापमान गिरा
उधर, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम बदलने लगा है। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को बदले मौसम के बीच कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में सफेद चादर बिछने से सर्दी ने जोर पकड़ा है। जम्मू संभाग के भी कई इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। हल्की बारिश के साथ श्री माता वैष्णो देवी के भवन में ठंड बढ़ी है।

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद
बर्फबारी से फिसलन के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 5 नवंबर को दोबारा बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसका कश्मीर में 4 नवंबर से ही असर दिखेगा।

गुलमर्ग समेत इन इलाकों में गिरी बर्फ
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजीला पर बर्फबारी हुई है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग के साथ सिंथन टॉप, द्रास, मीना मर्ग, राजदान पास आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। 

हिमालय में पश्चिम विक्षोभ का होगा असर
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी हिमालय के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में पहुंच सकता है। इसका असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ेगा। कई इलाकों में वर्षा व पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय रहा। तटीय आंध्र प्रदेश तटीय तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और हिमपात हुआ।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें