फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chawl Collapse: बांद्रा में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद तीन मंजिला चॉल ढही; कई लोग मलबे में फंसे, 12 को बचाया गया

Fri, 18 Jul 2025 08:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बांद्रा में हादसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में शुक्रवार तड़के एक तीन मंजिला चॉल ढह गई। इसकी वजह सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से 10 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। उन्हें नगर निगम की ओर से संचालित भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में चॉल संख्या 37 सुबह करीब 5.56 बजे ढह गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थानीय वार्ड मशीनरी के साथ आठ दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, 'राहत और बचाव अभियान जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार है।'

विज्ञापन


12 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
मुंबई पुलिस के मुताबिक, अब तक मलबे से निकाले गए 12 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। यह घटना आज सुबह 7:50 बजे हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए। अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन


सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया
इलाके के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि विस्फोट की वजह की पुष्टि नहीं हुई है। घटना मस्जिद के पास हुई और इससे मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग बचाव अभियान चला रहा है। सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें