आम आदमी पार्टी की नेता एवं आदिवासी कार्यकर्ता सोनी सोरी ने रविवार को छत्तीसगढ़ पुलिस पर छह अगस्त को हुए मुठभेड़ के संबंध में एक झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। इस मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे गए थे।
उन्होंने कहा कि वह सुकमा जिले के उस व्यक्ति को नहीं जानती जिसने इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सुकमा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि नलकटोंग गांव के रहने वाले सोडी हदमा ने कोन्टा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोरी और कुछ अन्य लोग वहां के लोगों को उकसाने के लिए आए थे।
यह स्थान छह अगस्त को हुई मुठभेड़ स्थल के निकट है।